धौलपुर: बीएलओ मतदाता जागरुकता पर्ची लेकर पहुंचा जिला निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर, कहा- "साहब 19 कूं वोट डारबे जरूर अईयों"
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के दफ्तर में जब बीएलओ वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप यानि मतदाता जागरुकता पर्ची लेकर पहुँचा तो वहां मौजूद कई अधिकारी हतप्रभ रह गये। बीएलओ ने उन्हें मतदाता जागरूकता पर्ची सौंपी और कहा कि “साहब 19 अप्रैल कूं वोट डारबे जरूर अईओं।’’ बीएलओ ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी धौलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता है।