शिवपुरी नगर: शराब पीकर एंबुलेंस चालक ने तेजी से दौड़ाई एंबुलेंस, पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग पर रोका
आज यातायात पुलिस द्वारा शिवपुरी-पोहरी रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एंबुलेंस क्रमांक CG04 NR 9465 पोहरी की तरफ से तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक आती दिखी। जिस पर संघ का होने पर बैरिकेड लगाकर रोका गया तो चालक अत्यधिक नशे में मिला। जिसने अपना नाम भानू धाकड़ पुत्र प्रभू धाकड़ उम्र 30 साल निवासी ग्राम सैजवारा बताया।