टाटगढ़: बार थाना पुलिस ने 1 किलो 489 ग्राम अफीम दूध के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tatgarh, Ajmer | Oct 6, 2024 ब्यावर जिले के बार थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर 2 बजे करीब बार पुलिस गस्त के दौरान एक कार से 1 किलो 489 ग्राम अफीम दूध के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मूलचंद वर्मा के अनुसार आरोपी दुलाराम पुत्र ओगड़ राम निवासी कुशलपुरा जैतारण जिला ब्यावर, प्रकाश पुत्र ओगड़ राम निवासी कुशलपुरा जैतारण जिला ब्यावर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।