मानपुर: बांधवगढ़ में हाथी महोत्सव का भव्य समापन, 1000 लोग रहे मौजूद; महावतों की रस्साकशी, 'कृष्णा' बना आकर्षण का केंद्र
Manpur, Umaria | Sep 28, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पांच दिनों से चल रहे हाथी महोत्सव एवं हाथी पुनर्यौवनीकरण कैंप का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मानपुर क्षेत्र की विधायक मीना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी समेत वन विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।समापन समारोह में 1000 से अधिक लोग मौजूद रहे।