शामली: कांधला में नशे में धुत्त होमगार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कमांडेंट होमगार्ड स्तर से कार्रवाई की जा रही
Shamli, Shamli | Dec 7, 2024 शनिवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कांधला में एक होमगार्ड की बताई जा रही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में होमगार्ड पर नशा करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो कुछ दिन पुराना है और होमगार्ड वर्तमान में कांधला में तैनात नही है। कमाडेंट होमगार्ड के स्तर से कार्रवाई प्रचलित है।