शामली: शामली कलेक्ट्रेट पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर डीएम को सशस्त्र सेना झंडा प्रतीक लगाया गया, भेंट की गई स्मारिका
Shamli, Shamli | Dec 7, 2024 शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कन्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे और DM अरविंद कुमार चौहान को सशस्त्र सेना झंडा प्रतीक लगाते हुए स्मारिका भी भेंट की। DM ने देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाली पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।