शामली: कोतवाली शामली पुलिस ने चोरी की 2 बाइकों समेत 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 7, 2024 शनिवार की शाम करीब 6 बजे थाना शामली कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने गौशाला रोड निवासी रामलाल, मोहल्ला रेलपार निवासी सागर, विकास, सन्नी व विकास पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।