शामली: महिला थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 1 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 7, 2024 शनिवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के आदेश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त के रूप में गांव फतेहपुर थाना पुंडरी हरियाणा निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।