शामली: वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कुड़ाना गांव में शराब के ठेके की निगरानी के लिए आबकारी निरीक्षण को दिए गए निर्देश
Shamli, Shamli | Dec 6, 2024 शामली जिले के कुड़ाना गांव में स्थित एक शराब ठेके की बताई जा रही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के आलाधिकारियों ने आबकारी निरीक्षक शामली को दुकान की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं, ताकि शराब ठेके पर ओवर रेटिंग की शिकायत ना मिले।