शामली: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शामली कलेक्ट्रेट में किया गया विशाल धरना प्रदर्शन
Shamli, Shamli | Dec 7, 2024 शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली में सनातन धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शामली कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में राजनैतिक और धार्मिक लोग भी मौजूद रहे। मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर धरना शुरू किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा गया।