रजौली: अस्पताल में हंगामा, नशे में धुत स्वीपर तलवार लेकर पहुंचा, नर्स से की अभद्रता, कर्मियों में दहशत
रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक नशे में धुत स्वीपर गले में तलवार लटकाकर पहुंचा और ड्यूटी पर तैनात नर्स से अभद्रता की। विरोध पर वह उग्र हो गया। अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह हालात संभाले। घटना से स्टाफ में दहशत और आक्रोश है। कार्रवाई की मांग उठी है।