गोरखपुर: जीजा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली साली गिरफ्तार, अर्जुन चौहान ने सुसाइड नोट लिखकर दी थी जान
पहली पत्नी के बेटे हर्ष चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात उनके पिता कमरे में फंदे से लटके मिले थे।मौके से मिले सुसाइड नोट में अर्जुन ने अपनी मौत के लिए दूसरी पत्नी कमलावती,सौतेली बेटी पूजा चौहान,सब्जी विक्रेता द्वारिका कन्नौजिया और कमलावती की बहनों को जिम्मेदार ठहराया है।जिसमें गोरखनाथ पुलिस ने कुछ लोगो को पहले ही गिरफ्तार जेल भेज दिया है।