बेगूसराय: बरौनी थाना क्षेत्र से महिला एवं 02 बच्चों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, SP ने दी जानकारी
बरौनी थाना क्षेत्र से 02 बच्चो के साथ 01 महिला का अपहरण कर लिया गया था. पुलिस ने 30 मई को लखना चौक (समस्तीपुर) से अपहृता एवं 02 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बरौनी थाना में 346/23 एक महिला समेत 02 बच्चों के अपहरण करने का मामला दर्ज हुआ था.