CM मोहन यादव का सिवनी दौरा | तैयारियां जोरों पर, क्या मिलेंगी जिले को बड़ी सौगातें? | HK News
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के दौरे से जिलेवासियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। लंबे समय से सिवनी को नगर निगम का दर्जा, लखनादौन को जिला बनाने और सिवनी को संभाग बनाने की मांग की जाती रही है। अब सभी की नजर मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर टिकी है कि आखिर सिवनी को कौन-कौन सी नई सौगातें मिलती हैं।
वीडियो में देखें—
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां
प्रशासन की व्यवस्थाएं
सिवनी की प्रमुख लंबित मांगें
क्या हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं?
HK News | हर खबर पर पैनी नजर
#CMMohanYadav #Seoni #MadhyaPradesh #CMVisit #SeoniNews #HKNews #BreakingNews #MPNews
Chhapara, Seoni | Jun 30, 2026