कुलपहाड़: धवर्रा में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट और फरारी का मामला, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया- युवक लापता, तलाश जारी
अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, वायरल हो रही जानकारी के आधार पर प्रथम दृष्टया मामले की जांच की गई। जांच के दौरान युवक के परिजनों से बातचीत में सामने आया कि संबंधित युवक शराब का आदी है और बीती रात वह अपनी बुआ के घर जनपद बांदा गया हुआ था। वहां से आज दोपहर के बाद वह कहीं चला गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।