राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में बाइक ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट आई, हायर सेंटर किया गया रेफर
राजाखेड़ा में बाइक ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट, हायर सेंटर रेफर धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक युवक को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना राजाखेड़ा कस्बे के बाईपास रोड पर घना का पुरा चौराहे के निकट हुई।