कोचस: बलथरी के पास चालक को झपकी आने से बालू लदा हाइवा सड़क किनारे गहरी खाई में पलटा, हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल
Kochas, Rohtas | Aug 12, 2026 कोचस थाना क्षेत्र के सासाराम-चौसा पथ पर बलथरी फॉल के समीप बुधवार की सुबह चालक को झपकी आने से बालू लदा हाइवा सड़क किनारे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों ने घायल चालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर..