अनूपपुर: शासकीय तुलसी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
शनिवार 3:00 बजे शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के छात्र-छात्राओं ने एमएससी प्राणी शास्त्र विभाग के सभी छात्र-छात्राओं के एक विषय में शून्य अंक प्राप्त होने पर ज्ञापन सौंपते हुए पुनर्मूल्यांकन कराए जाने की मांग की गई। छात्र-छात्राओं ने कहा कि सभी को 1विषय में शून्य अंक प्राप्त हुए हैं जबकि ऐसा मुमकिन नहीं है।