🔴 आज आरवाईए और आइसा द्वारा द्वारा छात्र युवा आक्रोश मार्च पी. एस कॉलेज से कॉलेज चौक (टी. पी कॉलेज ) तक निकाला गया। मार्च में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की माँग को लेकर नारा खूब लगा। वहीं बीजेपी सरकार से शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की माँग का नारा लगाते हुऐ बारिश में भी मार्च आगे बढ़ते गया।
आरवाईए मधेपुरा जिला संयोजक कृष्ण कुमार ने कहा कि आज लगभग 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे वैज्ञानिक सोनम वांगचूक, आइसा की नेहा, मनीष, अमीन बैठे हुऐ हैं, पर सरकार वार्ता के जगह लोकतंत्र को खत्म करने की नीति अपनाई जिस तरह सोनम वांगचूक को सवेरे - सवेरे एक सफेद चादर के बीच जबरदस्ती उठाकर ले गए और अरेस्ट कर लिया। यह दर्शाता है कि बीजेपी सरकार देश के शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने पर उतारू है। इसी के खिलाफ आइसा और आरवाईए आज पूरे भारत में प्रदर्शन कर रहे हैं।
आइसा जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि ये बीजेपी सरकार इतनी तानाशाह हो चुकी है कि वार्ता के जगह लाठी और गोली चला रही है। जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देगा तब तक आन्दोलन चलता रहेगा जब से बीजेपी की सरकार आई है रोज पेपर लीक होते रहता है, पर सरकार पेपर लीक माफिया के बीच बैठी हुई है। हमारी माँग है जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाऐगा तब तक लड़ाई जारी रहेगा।
आइसा जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर राज ने कहा यह केवल दिल्ली तक सीमित आंदोलन नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों और जिला मुख्यालयों पर भी आज छात्र अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। हमलोगों का स्पष्ट संदेश है कि जब तक देश के करोड़ों युवाओं को एक सुरक्षित, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा व्यवस्था नहीं मिल जाती, तब तक यह आंदोलन थमेगा नहीं।
आइसा नेता अंकु कुमार ने कहा जब तक नीट के जो छात्र - छात्रा आत्महत्या किए हैं, उसे न्याय नहीं मिल जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी।
खुशबू प्रवीन ने कहा कि इस शिक्षा मंत्री के रहते हुऐ हमारा भविष्य बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।
नीतीश कुमार ने कहा कि अब धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। उनसे देश नहीं संभल रहा है।
मौके पर आइसा आरवाईए के कई छात्र दिलखुश कुमार, ज्योतिष कुमार, सोनू कुमार गुलशन कुमार, बिट्टू राजा, दीपक, निशा कुमारी दिलखुश कुमार, कोमल कुमारी, रूपक राज, अनुप्रिया, स्वीटी राज, राधा कुमारी, चम्पा कुमारी, निधी कुमारी, सिम्पल कुमारी, निहारिका राज आदि मौजूद थेl
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Jul 20, 2026