आबू रोड: आबूरोड अन्नपूर्णा रसोई में मातृ स्मृति में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, भँवर चौहान ने कराया निशुल्क भोजन
आबूरोड शहर में मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जहां भँवर चौहान ने अपनी स्वर्गीय माता पोनी देवी चौहान की 15वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य आयोजित किया।इस दौरान अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से करीब 100 जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दोपहर भोजन कराया गया। भोजन वितरण का कार्य पूरी व्यवस्था और सम्मानजनक तरीके से किया गया