कोटवा: कोटवा पुलिस ने बंगरा पेट्रोल पंप के ओएस से एक ट्रक से 1.5 किलो और एक व्यक्ति के घर से 4 किलो 800 ग्राम डोडा बरामद किया
कोटवा पुलिस बंगरा पेट्रोल पंप के ओएस से एक ट्रक से डेढ़ किलो व एक व्यक्ति के घर से 4 किलो 8 सौ ग्राम डोडा बरामद की है। सोमवार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक जो हिमाचल प्रदेश का अशोक कुमार है,उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। चालक की निशानदेही पर एक व्यक्ति के घर 4.8 किलो डोडा बरामद हुआ। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।