जमुई: IIP ने वेंडिंग जोन की मांग को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
Jamui, Jamui | May 8, 2026 जमुई में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) ने जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार 11 बजे अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने मांग की कि फुटकर विक्रेताओं, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों एवं छोटे व्यवसायियों के लिए पहले वेंडिंग जोन और वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, उसके बाद ही कार्रवाई हो।