संतकबीरनगर, जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार दिन में 11: 00 बजे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने तहसील मेंहदावल पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी सर्व दवन सिंह की उपस्थिति में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों