उचेहरा: ट्रांसफार्मर के स्टे में उतरा करंट, गाय की करंट लगने से मौत; सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे जिम्मेदार
इटकला गांव में ट्रांसफार्मर के स्टे में करंट उतरने से एक गाय की मौत हो गई। घटना में गाय पालक को लगभग 50 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव के सामुदायिक भवन के पास लगा ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण झुक गया है। वहीं, बिजली की झूका ट्रांसफ़ार्मर और विद्युत वायरल लाइन को दुरुस्त करवाने ग्रामीणों ने विभागीय अमले से मांग की हैं।