फर्रुखाबाद: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, लीक हुए सिलेंडर से लगी आग, बहन झुलसी, लाखों का सामान राख
जनपद के कस्बा राजेपुर में सोमवार दोपहर बारात की तैयारियों के बीच गैस सिलेंडर में लीकेज होने से भीषण आग लग गई। हादसे में दूल्हे की बहन अनीता झुलस गई, जबकि घर में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना से विवाह वाले घर में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार कस्बा राजेपुर तिराहा निवासी घनश्याम पुत्र सेवाराम की बारात मंगलवार को