Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र
image
image
image
image
image

टीबी मुक्त जहानाबाद की मुहिम तेज: 200 मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण, जिला पदाधिकारी ने किया जागरूक *टीबी उन्मूलन अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 200 टीबी मरीजों को पोषण किट का जिला पदाधिकारी ने किया वितरण* राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जहानाबाद द्वारा आज दिनांक 05 जुलाई, 2026 (रविवार) को रेडक्रॉस भवन, पश्चिम गांधी मैदान स्थित सभागार में टीबी रोगियों के बीच मासिक खाद्य पैकेट एवं पोषण किट का वितरण जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर जिले के लगभग 200 टीबी रोग के मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष के द्वारा विधिवत किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं बिहार सरकार के संकल्प के अनुरूप देशभर में टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जहानाबाद जिला भी इसी दिशा में लगातार कार्य कर रहा है और हमारा लक्ष्य जिले को पूर्णतः टीबी मुक्त जिला बनाना है, ताकि जहानाबाद जिले का नाम टीबी रोग मुक्त जिला रूप मे अंकित हो सके। उन्होंने बताया कि टीबी रोग एक गंभीर बीमारी जरूर है, लेकिन यह पूरी तरह से इलाज योग्य और ठीक होने वाली बीमारी है। मरीजों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि नियमित रूप से दवा लेने, चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने, पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच से लेकर उपचार तक की सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। मरीजों को लंबे समय तक चलने वाली दवाएं मुफ्त दी जाती हैं और आवश्यकता पड़ने पर दवाओं की आपूर्ति घर तक भी सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण किट को और समृद्ध बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उसमें ऐसी खाद्य सामग्री शामिल हो सके जो मरीजों के लिए पूरे महीने तक पर्याप्त पोषण उपलब्ध करा सके। टीबी के उपचार के दौरान लगभग छ: माह तक मरीजों को विशेष पोषण और संतुलित आहार की आवश्यकता होती है, जिस दिशा में बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ साथ अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम श्री तेज नारायण राय, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुश्री अकांक्षा गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चन्द्र चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी मरीजों को टीबी रोग से बचाव, समय पर जांच कराने तथा उपचार के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी और "टीबी मुक्त जहानाबाद" अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की। टीबी रोग एक गंभीर बिमारी है, लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच, नियमित दवा, पौष्टिक आहार और स्वच्छता अपनाकर हम टीबी को जड़ से समाप्त कर सकते हैं। हमारा संकल्प जहानाबाद को टीबी मुक्त बनाना है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मरीजों को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि उपचार और परहेज के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। "उक्त कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव, सदर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #Health #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

3 views | Jehanabad, Bihar | Jul 6, 2026

MORE NEWS

राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा- से कक्षा-VIII तक के छात्र-छात्राओं का प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन / परीक्षा 2026-27 के आयोजन से संबंधित SOP के संबंध मे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#Educación 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा- से कक्षा-VIII तक के छात्र-छात्राओं का प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन / परीक्षा 2026-27 के आयोजन से संबंधित SOP के संबंध मे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #Educación #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jul 6, 2026

जहानाबाद में 'आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र' का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन*

आज दिनांक 04 जुलाई, 2026 को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जहानाबाद जिला के दुर्गा चौक, बाल्टी फैक्ट्री मोड़ स्थित तारापीठ कॉम्प्लेक्स में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा *आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र' का उद्घाटन समारोह विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।*
         
     कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत, उद्घाटन समारोह में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें केंद्र की स्थापना के उद्देश्यों और युवाओं के विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
      समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया कि कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को अपनी छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा को निखारने का एक उत्कृष्ट और सुनहरा मंच प्रदान करेगा। 
      प्रशिक्षण केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यहाँ कुल 4 विधाओं यथा - शास्त्रीय नृत्य (कत्थक एवं भारतनाटयम्), वादन (तबला, हारमोनियम, ढोलक एवं शास्त्रीय गायन) में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। केंद्र में नामांकन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जा रहा है, जिसकी कुल क्षमता प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं की निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 6 वर्ष से अधिक रखी गई है, जिससे बच्चों और युवाओं दोनों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
यह केंद्र दोपहर 12:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक दो सत्रों में संचालित होगा, जिसमें प्रथम सत्र दोपहर 02:00 बजे से 04:00 बजे तक और द्वितीय सत्र शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा। प्रत्येक सोमवार को केंद्र में साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि मंगलवार से रविवार तक केंद्र नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समाहरणालय परिसर, जहानाबाद अथवा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय, जहानाबाद से आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी प्राप्त कर और उसे पूर्ण रूप से भरक

जहानाबाद में 'आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र' का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन* आज दिनांक 04 जुलाई, 2026 को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जहानाबाद जिला के दुर्गा चौक, बाल्टी फैक्ट्री मोड़ स्थित तारापीठ कॉम्प्लेक्स में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा *आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र' का उद्घाटन समारोह विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।* कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत, उद्घाटन समारोह में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें केंद्र की स्थापना के उद्देश्यों और युवाओं के विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया कि कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को अपनी छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा को निखारने का एक उत्कृष्ट और सुनहरा मंच प्रदान करेगा। प्रशिक्षण केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यहाँ कुल 4 विधाओं यथा - शास्त्रीय नृत्य (कत्थक एवं भारतनाटयम्), वादन (तबला, हारमोनियम, ढोलक एवं शास्त्रीय गायन) में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। केंद्र में नामांकन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जा रहा है, जिसकी कुल क्षमता प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं की निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 6 वर्ष से अधिक रखी गई है, जिससे बच्चों और युवाओं दोनों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। यह केंद्र दोपहर 12:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक दो सत्रों में संचालित होगा, जिसमें प्रथम सत्र दोपहर 02:00 बजे से 04:00 बजे तक और द्वितीय सत्र शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा। प्रत्येक सोमवार को केंद्र में साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि मंगलवार से रविवार तक केंद्र नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समाहरणालय परिसर, जहानाबाद अथवा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय, जहानाबाद से आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी प्राप्त कर और उसे पूर्ण रूप से भरक

Jehanabad, Bihar | Jul 4, 2026

जहानाबाद में 'आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र' का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन*

आज दिनांक 04 जुलाई, 2026 को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जहानाबाद जिला के दुर्गा चौक, बाल्टी फैक्ट्री मोड़ स्थित तारापीठ कॉम्प्लेक्स में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा *आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र' का उद्घाटन समारोह विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।*
         
     कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत, उद्घाटन समारोह में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें केंद्र की स्थापना के उद्देश्यों और युवाओं के विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
      समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया कि कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को अपनी छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा को निखारने का एक उत्कृष्ट और सुनहरा मंच प्रदान करेगा। 
      प्रशिक्षण केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यहाँ कुल 4 विधाओं यथा - शास्त्रीय नृत्य (कत्थक एवं भारतनाटयम्), वादन (तबला, हारमोनियम, ढोलक एवं शास्त्रीय गायन) में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। केंद्र में नामांकन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जा रहा है, जिसकी कुल क्षमता प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं की निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 6 वर्ष से अधिक रखी गई है, जिससे बच्चों और युवाओं दोनों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
यह केंद्र दोपहर 12:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक दो सत्रों में संचालित होगा, जिसमें प्रथम सत्र दोपहर 02:00 बजे से 04:00 बजे तक और द्वितीय सत्र शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा। प्रत्येक सोमवार को केंद्र में साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि मंगलवार से रविवार तक केंद्र नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समाहरणालय परिसर, जहानाबाद अथवा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय, जहानाबाद से आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी प्राप्त कर और उसे पूर्ण रूप से भरकर वहीं जमा कर सकते हैं। नामांकन के लिए जन्मतिथि प्रमाण पत्र/आधार कार्ड और 3 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य हैं।
       उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के साथ साथ अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम श्री तेज नारायण राय, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती चाँदनी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
      समारोह के समापन पर जिला प्रशासन द्वारा उपस्थित अतिथियों और कलाकारों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। स्थानीय निवासियों ने बिहार सरकार और जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और इसे जिले के सांस्कृतिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जहानाबाद में 'आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र' का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन* आज दिनांक 04 जुलाई, 2026 को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जहानाबाद जिला के दुर्गा चौक, बाल्टी फैक्ट्री मोड़ स्थित तारापीठ कॉम्प्लेक्स में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा *आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र' का उद्घाटन समारोह विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।* कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत, उद्घाटन समारोह में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें केंद्र की स्थापना के उद्देश्यों और युवाओं के विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया कि कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को अपनी छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा को निखारने का एक उत्कृष्ट और सुनहरा मंच प्रदान करेगा। प्रशिक्षण केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यहाँ कुल 4 विधाओं यथा - शास्त्रीय नृत्य (कत्थक एवं भारतनाटयम्), वादन (तबला, हारमोनियम, ढोलक एवं शास्त्रीय गायन) में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। केंद्र में नामांकन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जा रहा है, जिसकी कुल क्षमता प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं की निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 6 वर्ष से अधिक रखी गई है, जिससे बच्चों और युवाओं दोनों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। यह केंद्र दोपहर 12:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक दो सत्रों में संचालित होगा, जिसमें प्रथम सत्र दोपहर 02:00 बजे से 04:00 बजे तक और द्वितीय सत्र शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा। प्रत्येक सोमवार को केंद्र में साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि मंगलवार से रविवार तक केंद्र नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समाहरणालय परिसर, जहानाबाद अथवा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय, जहानाबाद से आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी प्राप्त कर और उसे पूर्ण रूप से भरकर वहीं जमा कर सकते हैं। नामांकन के लिए जन्मतिथि प्रमाण पत्र/आधार कार्ड और 3 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य हैं। उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के साथ साथ अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम श्री तेज नारायण राय, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती चाँदनी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। समारोह के समापन पर जिला प्रशासन द्वारा उपस्थित अतिथियों और कलाकारों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। स्थानीय निवासियों ने बिहार सरकार और जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और इसे जिले के सांस्कृतिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jul 4, 2026