जमुई: भाकपा माले ने राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत प्रतिरोध सभा आयोजित कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026 जमुई कचहरी चौक पर भाकपा माले ने शनिवार की दोपहर 2 बजे के करीब राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत प्रतिरोध सभा कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि पुलिस एनकाउंटर, मॉब लिंचिंग और बुलडोजर राज संविधान और लोकतंत्र पर हमला है। जिला सचिव शंभू शरण सिंह ने कानून के राज की बहाली की मांग की।