जमुई: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला जज ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Apr 16, 2026 09 मई को प्रस्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभाग के पदाधिकारी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह के द्वारा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी ने बैठक के संपादन में उनका सहयोग किया। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 6:00 बजे दी गई है।