गाज़ियाबाद: स्वाट टीम नगर जोन और थाना नन्दग्राम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बर्बर हत्या के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
स्वाट टीम नगर जोन व थाना नंदग्राम पुलिस ने बर्बर हत्या करने वाले महेश गुप्ता नाम के शातिर अभियुक्त को गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर बीते 23 अक्टूबर को ललिता नाम की वादिया की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि उसका पुत्र आकाश साइकिल चलाने के लिए शाम के समय निकला था, जिसके बाद वो काफी समय तक घर वापस नहीं आया।