गाज़ियाबाद: फायर स्टेशन वैशाली पर झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने की मिली सूचना, मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू
ग़ाज़ियाबाद के फ़ायर स्टेशन वैशाली में रविवार दोपहर मैक्स हॉस्पिटल सेक्टर-1 वैशाली में झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सहित 3 फायर टैंकर मय यूनिट के घटनास्थल के लिए रवाना हुए।