जमुई: चकाई चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग ने एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ छत्तीसगढ़ के 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | May 3, 2026 विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर चकाई चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने कार से एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को कागजी प्रक्रिया पूरी कर रविवार की शाम 05:00 बजे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है।