बहराइच: अनारकली रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास थाना दरगाह पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
प्रभारी निरीक्षक थाना तरकश शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि अनारकली रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास खेत से मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से थाना दरगाह पुलिस ने 15 ग्राम अवैध स्मैक व 2 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद की है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।