बहराइच: कानूनगोपुरा इलाके में नशे में धुत युवक ने किया हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लेकर कराया मेडिकल परीक्षण
बहराइच मेडिकल कॉलेज में उसे वक्त अफरा तफरी मच गई जब नशे में धुत एक युवक का मेडिकल परीक्षण करने के लिए पुलिस उसे अस्पताल ले गई थी। इस दौरान युवक हंगामा करता रहा सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करने के लिए पहुंची पुलिस ने बताया कि युवक नशे में धुत होकर कानूनगोपुरा मोहल्ले में हंगामा कर रहा था जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है।