बहराइच: मठवा इलाके के युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मठवा गांव के रहने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।