बहराइच: सलारपुर स्थित गल्लामंडी में धान क्रय केन्द्र का शुभारम्भ डीएम मोनिका रानी ने किया, जनपद में शुरू हुआ धान खरीद कार्य
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अन्तर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत प्रारम्भ होने वाली धान खरीद का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे शुभारम्भ किया। DMने अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के साथ कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर सलारपुर पहुंचकर विधिवत् पूजा-अर्चना के उपरान्त फीता काटकर क्रय एजेन्सी खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केन्द्र का उदघाटन किया।