बहराइच: गिरगिट्टी चौराहे के पास बोलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौत और तीन लोग हुए घायल
मोतीपुर थाने के गिरगिट्टी चौराहे पर रविवार रात मे बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसके चलते गिरगिट्टी के मजरे ठेकेदारपुरवा निवासी 45 वर्षीय राम चंद्र पुत्र बृज मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार लखीमपुर जिले के ईशानगर थाने के डेबर गांव निवासी संजय मौर्य पुत्र सुरेन्द्र, उसकी पत्नी अंशु मौर्य, 3 वर्षीय पुत्री घायल हो गई इलाज जारी है। पुलिस जाच में जुटी।