*सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 27.09.2026 को समय करीब 11:30 बजे थाना नगरा अंतर्गत ग्राम सेमरी में सोनू यादव पुत्र रामकवल यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी थाना नगरा जनपद बलिया जिसके घर की बिजली आंधी/तूफान व बारिश के कारण खराब होने पर वह स्वयं ही अपने पटीदार शैलेंद्र यादव पुत्र सुमेर यादव के घर के सामने बिजली के खम्भे से बिजली बना रहा था, जिसका उसके पटीदार उपरोक्त द्वारा विरोध करने पर दोनों में विवाद हो गया, जिसको लेकर सोनू यादव से शैलेंद्र यादव एवं उसके परिवारजनों द्वारा मारपीट की गई, जिसमें सोनू घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है, मौके पर पुलिस बल मौजूद है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलति है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार की वीडियो बाइट👇🏻*
Ballia, Ballia | Sep 27, 2026