बरियारपुर: सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, 127 किसानों ने सीधा प्रसारण में लिया भाग
शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में पीएम किसान योजना के तहत 24 वीं किस्त हस्तांतरण के बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान डॉ मुकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में लाइव प्रसारण में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहित 127 किसानों ने भाग लिया। पुरुष की भांति महिला कृषक अधिक दिखे।