सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को कोर्ट रोड से किया गिरफ्तार
थाना मंडी पुलिस ने बुधवार दोपहर 3:30 बजे पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त फरमान को कोर्ट रोड से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रविंद्र, हेड कांस्टेबल राहुल त्यागी मौजूद रहे।