सहारनपुर: शहर में व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया, मनाया गया ब्लैक डे
सहारनपुर शहर में व्यापारियों ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते हुए ब्लैक डे मनाया है। व्यापारियों ने काले कपड़े पहने और दुकानों पर काले झंडे और बाजार में बैनर लगाए हैं। बता दे की कुछ दिन पहले शहर के एक व्यापारी के साथ हुई मारपीट मामले में नगर निगम नें मारपीट करने वाले निगम के प्रवर्तन दल के लोगों को क्लीन चिट दे दी।