सहारनपुर: ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक मकान की छत पर बने स्टोर रूम में रखे सामान में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
बुधवार सुबह 10:15 बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन पार्क कॉलोनी में राजेश पाहवा के मकान की छत पर बने स्टोर रूम में रखे घरेलू सामान जैसे गत्ते, कपड़े, कूड़ा एवं प्लास्टिक के डिब्बे में आग लग गई। जिसकी सूचना मकान मालिक के द्वारा फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।