सहारनपुर: जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किया धरना
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर बुधवार को सहारनपुर के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने 31 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर समान वेतन और चिकित्सा सुविधा तक कई मुद्दों पर सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।