सहारनपुर: प्रकाश विहार लेबर कॉलोनी में एक युवक ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या, मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
कुतुबशेर क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश विहार, लेबर कॉलोनी में आकाश जिसकी उम्र 23 वर्ष थी उसके द्वारा अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम एवं फील्ड यूनिट पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में बुधवार दोपहर 12:00 बजे क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम ने संबंधित जानकारी दी।