सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत बालपुर से 30 ग्राम स्मैक सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बुधवार दोपहर 3:00 बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गण शौकीन, शादाब को बालपुर से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से 30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्त गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।