कानपुर: कांग्रेस जनों ने गोविंद नगर बाजार में जीएसटी को लेकर जूता पालिश करके किया अनूठा प्रदर्शन
कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार 2:00 बजे कांग्रेसजनों ने गोविंद नगर बाजार में जूता पॉलिश करके एक अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा के जीएसटी बचत उत्सव को झूठा बताया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और आमदनी न होने के कारण त्रस्त जनता का आक्रोश इस अनोखे तरीके से उजागर किया।