कानपुर: करवाचौथ पर मारपीट और दिवाली में अंजाम भुगतने की धमकी, महिलाओं ने कमिश्नर से लगाई गुहार
महिलाओं ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं का आरोप है कि अन्य धर्म के दबंगों ने करवा चौथ की पूजा के दौरान अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट की। महिला राजा बेटी ने शनिवार 3 बजे बताया की कच्चे मकान होने की वजह से महिलाएं सड़क पर चांद देखकर पूजा कर रही थी।इस दौरान अन्य धर्म के दबंगों द्वारा अभद्रता की गई।