कानपुर: पनकी स्थित वेयरहाउस में एक बार फिर आग भड़क उठी, आग ने विकराल रूप ले लिया
पनकी स्थित वेयरहाउस में एक बार फिर आग भड़क उठी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें शनिवार सुबह 10 बजे से ही आग बुझाने के काम में जुट गईं। पनकी के वेयरहाउस में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। जेसीबी से सामान बाहर निकाला जा रहा है।