श्रीनगर में बड़ा सियासी खेल! आरती भंडारी की BJP में वापसी, 10 पार्षद भी साथ
श्रीनगर की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मेयर आरती भंडारी ने एक बार फिर बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके साथ कांग्रेस के एक पार्षद समेत 10 पार्षद भी बीजेपी में शामिल हो गए।
इस सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा बयान सामने आया—
“वो बीजेपी में ही थे, फिर चले गए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”
हालांकि, कांग्रेस पार्षद के बीजेपी में शामिल होने पर गोदियाल ने चिंता जताई।