Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
image
image

डीएमएफटी के तहत स्वीकृत कार्यों में लाएं तेजी- जिला कलक्टर डीएमएफटी के तहत समीक्षा बैठक @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #nonflowers #vlog #viralpost #udaipur #viralreelschallenge #DMFT उदयपुर, 5 जून। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में बैठक ली। बैठक में विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्वीकृत परियोजनाओं की प्रशासनिक, तकनीकी एवं वित्तीय स्वीकृतियों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने डीएमएफटी के तहत पिछले गवर्नेंस कमेटी बैठक तक स्वीकृत कार्यों की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।साथ ही 4 जून को आयोजित बैठक में लिए गए प्रस्तावों को भी जल्द से जल्द गति देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें।कलक्टर अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाए ताकि इनके सकारात्मक परिणाम आमजन को धरातल पर दिखाई दें। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी के माध्यम से क्षेत्र के विकास और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा लंबित मामलों एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। जिला कलक्टर ने आवश्यक समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस मणिमाला एन., सीईओ जिला परिषद विरमाराम, कोषाधिकारी प्रीति वर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के सभी विकास अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

Girwa, Udaipur | Jun 5, 2026

MORE NEWS