देवास। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच देवास में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। उज्जैन रोड स्थित गैस एजेंसी पर सुबह 9 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन से चार दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। रोजाना एक से दो घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद एजेंसी द्वारा सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने या सर्वर डाउन होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जाता है।
महिलाओं ने बताया कि घरों में गैस खत्म हो चुकी है और कई परिवार पड़ोसियों की मदद से खाना बनाने को मजबूर हैं। कुछ महिलाओं का कहना है कि वे अपने बीमार बच्चों को घर पर छोड़कर सिलेंडर लेने पहुंचती हैं, लेकिन निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
एजेंसी के बाहर खाली सिलेंडर धूप में रखकर लोग पेड़ों की छांव में खड़े नजर आए। भीषण गर्मी के बावजूद गैस मिलने की उम्मीद में घंटों इंतजार करने को मजबूर उपभोक्ताओं में एजेंसी की व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई।
उपभोक्ताओं ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking